Posts

Showing posts from August, 2019

प्रानपीर बादशाह का मकबरा

Image
                                                         जर्जर होता हिसार शहर का प्राचीन  मकबरा                                                ऐतिहासिक  हिसार  का वर्चस्व सिंधु सभ्यता के समय से है  मध्यकालीन समय में भी हिसार काफी महत्वपूर्ण रहा है  | 14 वीं शताब्दी में बना  यह मकबरा प्रानपीर बादशाह का है | फ़िरोज़ शाह तुग़लक़ के समय के बने ऐतिहासिक इमारतों से भी पहले मकबरो और मस्जिदों का निर्माण शुरु  हो गया था |  प्रानपीर बादशाह का यह मकबरा शहर के सरकारी कॉलेज के पीछे स्तिथ हे इसका निर्माण शेर बहलोल दाना ने अपना गुरु प्रानपीर बादशाह की याद में बनवाया ताकि उनके अनुयायी वहां आकर प्राथना और याद कर सके  | प्रानपीर बादशाह 13 -14 वीं शताब्दी के प्रशिद्ध  आध्यात्मिक  गुरु और सूफी संत  थे जिन्होंने जगह जगह जाकर धर्म और समाज हित के  लिए उपदेश दिए | शेर बहलोल दाना ने उन्ही से शिक्षा ली और वह अपने गुरु के  दिखाए नक़्शे कदम पर चले | शेर बहलोल दाना भी एक प्रशिद्ध  संत बने उन्होंने  दिल्ली सियासत में हो रही हलचल का अनुमान पहले से लगा लिया  था और कहा था की गियासुद्दीन तुगलक दिल्ली सल्तनत  का सुल्तान ब